मेरठ जनपद में पिछले दिनों हत्यायें आैर गवाहों की हत्याआें के साथ बदमाशों द्वारा चलाई जा रही दिनदहाड़े गोलियों पर डीजीपी काफी गंभीर हैं। उन्होंने मेरठ जोन के बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले के कप्तानों को अपराधों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। मेरठ की पिछले दिनों हुर्इ घटनाआें पर एसएसपी मेरठ को विशेष निर्देश दिए हैं।