8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग के धर्म परिवर्तन की कोशिश पर हुआ जमकर हंगामा, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

खास बातें दिव्यांगता दूर कराने के बहाने ले जा रहा था धार्मिक स्थल पकड़े गए युवका का परिवार दो साल पहले करा चुक धर्म परिवर्तन हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। युवक की दिव्यांगता दूर करने के बहाने अपने साथ चंडीगढ़ ले जा रहे युवक के साथ भाजपाइयों ने जमकर मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने में भी हंगामा किया। पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी युवक से पूछताछ की और दिव्यांग युवक को भी बुलाया। यहां हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

यह भी पढ़ेंः 16 साल बाद फर्जी तलाक देकर प्रेमिका से कर ली शादी, पत्नी को पता चला तो ये हुआ...

चंडीगढ़ ले जाने की थी तैयारी

मेरठ के शेरगढ़ी इलाके का रहने वाला टिंकू पोलियोग्रस्त है। वह सेंट्रल मार्केट में जूते बनाने का काम करता है। शनिवार को आसपास के दुकानदारों को पता चला कि टिंकू तीन-चार दिन के लिए बाहर जा रहा है। जानकारी की गई तो पता चला कि उसकी पड़ोसी सुनील जेम्स उसे चंडीगढ़ ले जा रहा है। बताते हैं कि दो साल पहले उसने ईसाई धर्म अपनाया था। पुलिस के अनुसार सुनील चंडीगढ़ में धार्मिक स्थल पर रहा है और उसके परिवार के लोगों ने धर्मपरिवर्तन करा लिया है। सुनील ने टिंकू का चंडीगढ़ के धार्मिक स्थल पर इलाज कराने के बहाने उसे मना लिया। जब आरोपी सुनील टिंकू को साथ ले जाने की तैयारी में था, तभी कुछ भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी मिलने पर उसके घर पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः Alert: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी बड़ी चेतावनी, ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी

युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

भाजपाइयों ने आरोपी युवक सुनील को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और दिव्यांग युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया। यहां भी भाजपाइयों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत किया। मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र का कहना है कि इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं आयी है। आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है। दिव्यांग अपनी मर्जी से जा रहा था। धर्म परिवर्तन का मामला सामने नहीं आया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग