मेरठ। दिव्यांग युवक को अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम विवाह करना भारी पड़ रहा है। कारण युवती के परिजनों ने विवाह के बाद दिव्यांग और उसकी पत्नी केा जान से मारने की धमकी दी है। बात धमकी तक ही सीमित रहती तो ठीक थी। युवती को उसके परिजन जबरन उसके घर से उठाकर ले गए। युवक दिव्यांग होने के कारण न तो विरोध कर सका और न दंबंगों के आगे कुछ बोल सका। बेचारे ने अब एसएसपी से गुहार लगाई है। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ को भी पत्र लिखा है कि अगर उसकी पत्नी उसे सही-सलामत वापस न मिली तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठेगा।