15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनाव 2022: पीएचडी महिला पार्षद,जो एक साथ निभा रहीं ये तीन जिम्मेदारी

मेरठ की सबसे पढ़ी लिखी पीएचडी महिला पार्षद डा0निधि शर्मा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2017 में डा0 निधि के लिए 53 से चुनाव जीता था। डा0 निधि शर्मा एक साथ तीन जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। ये तीन जिम्मेदारी बच्चों को शिक्षित करने, घर संभालने और फिर अपने वार्ड की समस्याओं का निस्तारण करने की है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 14, 2022

नगर निकाय चुनाव 2022: पीएचडी महिला पार्षद,जो एक साथ निभा रहीं ये तीन जिम्मेदारी

मेरठ नगर निगम वार्ड 53 की पार्षद डा0 निधि शर्मा

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्वाहन करती रही हैं। इसको मेरठ की एक ऐसी पार्षद ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में सिद्ध करके भी दिखा दिया है। इस महिला पार्षद का नाम डा0 निधि है। डा0 निधि लेक्चरार होने के साथ ही एक गृहणी और अपने वार्ड 53 की पार्षद हैं।

डा0 निधि इन तीनों जिम्मेदारियों को बाखूबी निभा रही हैं। मेरठ नगर निकाय के इतिहास में डा0 निधि अब तक की सबसे अधिक पढ़ी लिखी महिला पार्षद हैं। डा. निधि कहती हैं कि वो अपने दिन की शुरूआत से ही अपने प्रमुख कामों की सूची तैयार करती हैं। इसमें सबसे पहला काम वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुलझाना हैं। डा0निधि कहती हैं कि जिन लोगों ने उनको वोट देकर पार्षद बनाया है उनके काम करना पहली प्राथमिकता रहती है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के अहंकार को समाप्त करेगी झाडू - संजय सिंह


डा0 निधि के इस काम में उनके पति पूर्व पार्षद वीरेंद्र शर्मा भी मदद करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वो नौकरी,घर और वार्ड के कामों में सामंजस्य बैठाने में सफल होतीं हैं। डा0निधि कहतीं हैं कि जब उनको भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए वार्ड 53 से उम्मीदवार बनाया तो उन्होंने इस चुनौती को भी स्वीकार किया। डा. निधि शर्मा ने बताया कि वह सुबह पांच बजे अपनी दिनचर्या शुरू करती हैं और दिन में दो घंटे अपने क्षेत्र के लिए निकालती हैं। कालेज जाते समय भी वह सड़क पर गंदगी और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनती हैं।