मेरठ। शराब का नशा शराबियों को इस कदर हुआ कि शराब के क्वाटर के चक्कर में दो युवकों ने एक अन्य शराबी युवक की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी मृतक के पैसों के साथ मृतक की अंगूठी भी ले गए। पुलिस को आरोपियों की पहचान मृतक की अंगूठी से हुई। पुलिस को आरोपियों के पास से मृतक की अंगूठी के साथ उसका पर्स भी बरामद हुआ।