25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर कहा- जेल जाने के डर से मोदी के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा के वोटों पर कहा मेरठ के रिठानी गांव के पास चुनावी सभा को संबोधित किया कहा- गठबंधन में दल मिले, इनके दिल नहीं मिले  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 1:43 PM IST

meerut

डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर कहा- जेल जाने के डर से मोदी के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए

मेरठ। सोमवार की शाम मेरठ पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मेरठ चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी को उसके साथी ही वोट नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि पूरब से पश्चिम तक सपा का वोट बसपा को और बसपा का वोट सपा को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: मायावती के इन दो खास सिपाहियों के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

मेरठ में उपमुख्यमंत्री का स्वागत मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद पद के प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पहले राजनैतिक दलाल एक करोड़ रूपये की लूट कर लिया करते थे। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा नेता हमें मिला। उप्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेल जाने के डर से सभी लोग मिल गए हैं और मोदी के खिलाफ एक हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः कभी मुलायम की पार्टी में इनकी बोलती थी तूती, आज हैं नरेन्द्र मोदी की फैन, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का महागठबंधन बेमेल है। इन लोगों ने दल तो मिला लिए, लेकिन इनके दिल नहीं मिले हैं। दलों केा मिलाना इनकी मजबूरी है। अगर ये दल नहीं मिलाते तो जेल में होते। उन्होंने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से ये लोग घबराए हुए हैं। इन लोगों को पता चल चुका है कि 2019 में भी भाजपा की सरकार भारी बहुमत से आ रही है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियां एक हो गई हैं, लेकिन इन लोगों से मोदी नाम की आंधी रुकने वाली नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग