
लू का येलो अलर्ट जारी : इन जिलों में चलेगी गर्म हवाएं,लू का येलो अलर्ट जारी : इन जिलों में चलेगी गर्म हवाएं,Fake Mustard oil Identify : नकली खाद्य तेल होली पर बिगाड़ ने दे परिवार की सेहत, घर पर ऐसे करें असली की पहचान
Fake Mustard oil Identify होली हो या फिर कोई और त्योहार। सभी में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। बाजार में हर खाद्य पदार्थ में मिलावट का अंदेशा रहता है। खाद्य तेलों को सेहत के लिए काफी सेहतमंद माना गया है। त्यौहार के इस मौके पर बाजार में बिकने वाले खाद्य तेलों के बारे में पहचान कर पाना बहुत मुश्किल होता है। खाद्य तेल सरसों का हो तो इसमें असली—नकली की पहचान और मुश्किल हो जाती है। लेकिन सरसों तेल में मिलावट की जांच आप चंद आसान तरीके से कर सकते है।
ऐसे करें असली नकली सरसों तेल में पहचान
सरसों के तेल अपनी अलग ही खुशबू लिए होता है। बाजार के तेल की दो से तीन बूंदे अपने हाथों पर डाले और रगड़कर उसको सूंघे। अगर सरसों के तेल की महक आ रही है तो यह असली है। लेकिन, इसमें अन्य किसी चीज की महक आ रही है तो समझे इसमें मिलावटी है। इसके अलावा असली तेल पहचान के लिए इसको हाथों में रगड़ें अगर ये पीला रंग छोड़ रहा है तो इसमें रंग मिला हुआ है।
इसके अलावा अगर इन दो तरीकों से भी सरसो के तेल में मिलावट की पहचान नहीं कर सकते तो एक बीकर कुछ सरसों का तेल लें। इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाए। इसको धीरे-धीरे हिलाए। अगर इसमें मिलावट है तो इसका रंग बदल जाएगा। यह नारंगी-पीला से लाल दिखेगा। जबकि जो असली तेल होगा वह रंग नहीं बदलेगा। इसके अलावा सबसे आसान और सरल तरीका है कि सरसो के तेल को एक गिलास में लें और इसको अपने फ्रिज के फ्रिजर में रखे। अगर यह तेल फ्रिज में जम जाए तो समझे कि इसमें मिलावट है
Published on:
16 Mar 2022 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
