2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूबसूरत और जवान बने रहना चाहते हैं तो सर्दी में खाए शकरकंद

शकरकंद को आयुर्वेद में ऊर्जा का खजाना कहा जाता है। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 12, 2023

jan1108.jpg

शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन सर्दियों में काफी लाभदायक होता है। ठंड में ये शरीर को गर्म रखता हैं। आयुर्वेदाचार्य डा. ब्रज भूषण शर्मा के अनुसार शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है।


यह भी पढ़ें : इको गार्डन में एक बार फिर शिक्षामित्र ताकत दिखाने को तैयार, 13 जनवरी को विशाल रैली

100 ग्राम शकरकंद में 400 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है। उन्होंने बताया कि शकरकंद में आयरन, कॉपर, फोलेट, विटामिन्‍स और मैगनीशियम आदि होते हैं, जिससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है।


यह भी पढ़ें : UP CRIME: पालतू कुत्ते ने काटा तो करने गई थी शिकायत, लोगों ने ईंट से हमला कर महिला को मार डाला

इसको खाने से त्‍वचा में चमक आती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन सी त्‍वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है। जिससे आप सदाबहार जवां और खूबसूरत रहते हैं।


कामशक्ति को बढ़ाने में मददगार
शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से खून बढ़ता है। शरीर मोटा होता है। इसीे के साथ यह कामशक्ति को बढ़ाता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में फायदेमंद होता है।


यह भी पढ़ें : जालौन में सांप को पकड़ने की कोेशिश साधु को पड़ी भारी, डसने से हुई मौत

मोटापा और शुगर को करता है कंट्रोल
शकरकंद में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है। जिसके 100 ग्राम में 90 कैलोरीज होती हैं। इसके सेवन से मोटापा, शुगर और दिल की बीमारी से रक्षा होती है। यह आरोग्यवर्धक तथा ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है।