
EID UL Fitr 2022 : ईदगाह से लेकर जिले की मस्जिदों मे पढ़ी ईद की नमाज,देश में अमन की मांगी दुआ
Eid ul Fitr Namaz in Meerut आज मेरठ में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ ही पूरे वेस्ट यूपी में आज सुबह ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस बार ईद उल फितर की नमाज ईदगाह और मस्जिदों के भीतर ही अदा की गई। शहर की सड़कों पर नमाज नहीं अदा की गई। सुबह ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। वहीं पड़ोसी जिले बागपत के रटौल की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मेरठ के अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर जिलों में भी अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की।
मेरठ की सड़क पर नमाज न होने देने के शासन के फैसले के बाद शाही ईदगाह समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों के इंतजामिया पेशो पेश में रहे। शाही ईदगाह में चूने से निशान लगाने का कार्य रात में ही पूरा कर लिया गया था। शहर काजी जैनुस साजिदीन ने बताया कि ईद की नमाज आज सुबह पौने आठ बजे शुरू हुई। वहीं कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि इस बार कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं अदा की गई। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने पहले ही कह दिया था अकीदतमंद मस्जिदों में नमाज अदा करें। जहां पर ईद की नमाज हो रही है।
बुलंदशहर में ईद उल फितर का त्योहार जिले में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुलंदशहर की ईदगाह में नमाज अदा हो गई है। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मुल्क की तरक्की-खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सुबह सवा सात बजे नमाज शुरू हो गई थी। वहीं, अन्य ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू किया।
Updated on:
03 May 2022 09:27 am
Published on:
03 May 2022 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
