
ईद उल अजहा पर ईद से एक दिन पहले पूरी रात बाजार रहे गुलजार।
Weather Update Bakrid: मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। ईद उल अजहा के दिन बारिश होने से यूपी का मौसम काफी सुहाना हो गया है। मानसूनी बारिश होने से मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। मेरठ सहित पूरे देश भर में आज ईद उल जुहा का पर्व मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह से ईद की तैयारियां करना शुरू कर दिया। बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। इसके लिए लोगों ने पहले पशुओं को खरीद लिया था। आज सुबह से मेरठ और आसपास के जिलों में तेज बारिश शुरू है। इसके बावजूद भी मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने देश में अमन-चैन और शांति की दुआ मांगी। ईद से एक दिन पहले पूरी रात बाजार गुलजार रहे। मस्जिदों में अलग रौनक नजर आई।
ईद-उल-जुहा पर पुलिस पुलिस प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सड़क पर न फेंके जाएं।
दिन भर बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो आज दिन भर बारिश के आसार बने रहेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में तड़के पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू है। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश में ही सुबह से कई बार बिजली के कट लगने से लोगोें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से तेज हवा के साथ बारिश शुरू है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
बता दें इस बार मानसून समय पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बृहस्पतिवार को पूरे दिन आंशिक बादल रहने व हल्की बारिश का अनुमान है।
Published on:
29 Jun 2023 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
