
Meerut Crime: मेरठ में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, गोतस्कर भी घायल
Meerut Encounter: मेरठ पुलिस और गोतस्करों की एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गोली लगी है। वहीं गोतस्करों की गोली दरोगा दीपक कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिसमें दरोगा बाल—बाल बच गए हैं। अगर बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं होती तो कुछ भी हो सकता था। गोली लगने से घायल गोतस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ के थाना सरधना इलाके के गांव बपारसी के जंगल में गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। वहीं पुलिस की गोली दो गोतस्करों के पैर में लगी। जबकि दो गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल दरोगा की बुलटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। जिसमें वह बाल बाल गच गया।
थाना सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल मे पुलिस की गो तस्करों के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग जमकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली मुठभेड़ में शामिल दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जिसमें वह वह बाल—बाल बच गए। इस दौरान एक गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुछ देर बाद ही एक और गो तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि बुधवार की रात गोकशी घटना की जानकारी मिली। तभी दो आरोपी एक गाड़ी में गोवंश को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक गौ तस्कर युसूफ पुत्र इकरामुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ गोली लगने से घायल। पुलिस ने फरार गो तस्कर की धरपकड़ के लिए कंबिंग की।
3पुलिस ने दूसरे आरोपी शादाब पुत्र इसाक सेक्टर 11 शास्त्री नगर मेरठ गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरधना भेजा गया। बिना नंबर सफेद स्कॉर्पियो में गाय को बांधकर गोकशी करने के लिए जा रहे थे।
Published on:
17 Aug 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
