सूचना पर दौराला, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। थानों की पुलिस बदमाशों के पीछे हाइवे पर लग गई। बदमाश डीसीएम गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने पुलिस को पीछा करते देख फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को नारायण फार्म हाउस के पास घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा, कारतूस और उनसे पकड़ी डीसीएम गाड़ी बरामद की है। घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम था। अन्य फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। हाइवे पर सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। घायल बदमाश जैयद है, जो कि बागपत के डोला गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भाग गए। मौके पर दौराला सीओ जितेंद्र सरगम ओर पल्लवपुरम, दौराला, कंकरखेड़ा थाने की फोर्स मौजूद है। सीओ ने बताया कि ये बदमाश हाइवे पर गाडिय़ों को रोक कर लूटपाट करते थे।