पेड़ पर चढ़े किसान का कहना था कि उसके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्कूल की फीस न जमा होने के कारण स्कूल संचालकों ने बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया है। इसके अलावा त्योहार भी पास आ रहे हैं। उस पर कर्ज का बोझ है, जो अधिकारी पहले किसान को भाव नहीं दे रहे थे। उसके पेड़ पर चढ़ते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मवाना एसडीएम अंकुश श्रीवास्तव, एडीएम राम चंद्र और तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और किसान को आश्वासन देकर नीचे उतरवाया। अधिकारियों ने किसान को आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले एक सप्ताह का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसान नीचे उतर आया।