2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फास्ट फूड दे रहे आपके शरीर को ये बीमारी, अपनी सेहत का ख्याल है तो जरूर पढ़ें…

शरीर में सूजन और त्वचा पर चकत्ते हैं तो छोड़ दीजिए फास्ट फूड  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 7:22 PM IST

meerut

मेरठ। फास्ट फूड, मोटापा बढ़ाने के साथ सांस और त्वचा की बीमारी भी बांट रहे हैं। कोल्ड ड्रिंक, चाऊमीन, पिज्ज आदि का सेवन लोगों को रोगी बना रहा है। एलर्जी की समस्या भी बढ़ रही है। यह जानकारी पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के डॉ. अजय वर्मा ने दी। इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड अप्लाइड इम्युनोलॉजी से जुडे डा. अजय ने बताया कि फास्ट फूड के प्रयोग से शरीर में फ्री रेडिकल्स अधिक बनने लगते हैं। इस वजह से शरीर में सूजन के साथ स्किन पर चकत्ते होने लगते हैं। वहीं फास्ट फूड के अधिक प्रयोग से एसिड सांस नली में पहुंचने लगता है, जिससे सांस फूलने लगती है।

यह भी पढ़ेंः कठुआ केस के आरोपियों के तार जुड़े यहां से, एसआर्इटी टीम परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज ले गर्इ

एलर्जी बढ़ा रही सर्दी, जुकाम

पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. मधुर्मय के अनुसार बार-बार सर्दी-जुकाम हो रहा हो, या गले में खराश और आंख से पानी गिरता हो चेत जाएं। यह एलर्जी के कारण हैं। ऐसा होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। समय पर इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। जितनी देरी होगी बीमारी गंभीर होती जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन सी व डी की कमी से सांस की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि रिसर्च में सामने आया है कि शरीर में इस विटामिन की कमी से एंटीऑक्सीडेंट कम होने लगते हैं। सांस के रोगियों को सुबह गुनगुनी धूप में बैठना चाहिए। पल्मोनरी विभाग के डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि एलर्जी कोई बीमारी नहीं है बल्कि बीमारी की वजह एलर्जी है। हमारी जीवन शैली में हो रहे बदलाव से एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। घर में जगह-जगह पर्दे, कालीन और सोफे और लकड़ियों का प्रयोग भी हमारी सेहत बिगाड़ रहा है। फास्टफूड में एसिड और कैमिकल की अधिकता का असर हमारे शरीर पर भी पडता है। फास्टफूड की दुकानों पर मिलने वाला पिज्जा और चाउमिन में स्वाद को बढाने के लिए एसिड और कैमिकल का प्रयोग अधिक करते हैं। जिस कारण वे हमारे शरीर में विपरीत असर डालते हैं। एक तरफ वो जींभ को लजीज स्वाद प्रदान करते हैं तो दूसरी ओर शरीर में जाकर हानिकरक रासायन तत्व पैदा करते है। जिससे शरीर में अनेक प्रकार की व्याधिया पैदा होती है।

यह भी पढ़ेंः वकील अब अपनाएंगे यह रणनीति, इससे बुलंद होगी उनकी मांग

यह भी पढ़ेंः विश्वविद्यालय के इस आदेश ने कम कर दिया पीएचडी थीसिस का वजन

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश