मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर 6 का है। जहां पर गफ्फार अपने पांच बच्चों के साथ रहता था। थाना लिसाडी गेट एसओ की मानें तो युवक का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ ने बताया कि परिवार काफी संपन्न है और घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया में युवक के भूख से मरने की खबर का खंडन करते हुए एसओ ने बताया कि परिवार के पास खाने-पीने की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके कारण युवक ने आत्महत्या की है।