24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: मेरठ में मूर्ति बनाने की फैैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

प्रहलाद नगर में आग लगने से मच गया हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Mar 2019, 6:34 PM IST

meerut

Breaking: मेरठ में मूर्ति बनाने की फैैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

मेरठ। महानगर में एक सप्ताह के भीतर दूसरा अग्निकांड की घटना सामने आई है। मामला थाना लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर का है। जहां पर खेल और मूर्ति बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई है। आग से अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हुई हैं और आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएफओ अजय कुमार शर्मा भी मौके पर ही हैं। तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर नहीं जा सकी। इसलिए बाहर से ही पाइप द्वारा पानी को भीतर ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवाल: पुलिस ने बताई झुग्गियों में आग लगाने वालों की हैरत कर देने वाली मंशा, देखें वीडियो

थाना लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में गृहस्थी हेंडीक्राफ्ट के नाम से फैक्ट्री है। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह फैक्ट्री मकान के दूसरे तल पर बनी हुई है। जबकि नीचे तल पर फैक्ट्री मालिक परिवार के साथ रहता है। आज सोमवार को किन्हीं कारणों से आग लग गई। पहले तो आग की सूचना थाने को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी भयानक थी। फैक्ट्री में लगी आग से जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दी। आग बेकाबू होती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवाल के पीड़ितों को बसपा के इस पूर्व मंत्री ने की 25 लाख रुपये की मदद

फैक्ट्री गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर नहीं पहुंच सकी। पाइपों द्वारा पानी को आग तक पहुंचाया गया। आग पर काबू करने में करीब छह फायरब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग फैक्ट्री में रखे कैमिकल ने भी पकड़ ली। जिस कारण धमाके हो रहे थे। करीब शाम को चार बजे आग पर थोड़ा-बहुत काबू पाया जा सका। वहीं आसपास के क्षेत्र को भी खाली करा लिया गया है। आग से किसी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग