
दूषित पानी पीने से बीमार हुए बच्चे का अस्पताल में इलाज कराते परिजन।
मेरठ की तहसील सरधना के मोहल्ला मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। दूषित पानी से बीमार एक और मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दूषित पानी के कारण मरने वालों की संख्या अब पांच पहुंच हो गई है। बच्ची की मौत परिजनों में रोष है।
मंडी चमारान मोहल्ले में रहने वाले वसीम सैफी की बेटी सानिया को उल्टी दस्त होने पर पहले सरधना सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां हालात गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सानिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में सानिया के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। मेरठ में दूषित पानी से पांचवीं मौत है।
मृत सानिया के परिजनों ने बताया कि उसकी दादी परवीन भी उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती है। बता दें कि दूषित पानी के संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हुआ है और लोग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन की जांच के बाद भी अभी तक दूषित पानी सप्लाई करने वाले जिम्मेदार लोगों का पता नहीं चला है। मोहल्ले में दूषित पानी से लोगों में दहशत है। लोग अपने घरों से रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने बताया कि स्वच्छता पर अब तेजी से ध्यान दिया जा रहा है। वहीं मोहल्ले के पीड़ित लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दूषित पानी से अब तक पांच मौत होने के बाद लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
Published on:
17 Nov 2022 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
