मेरठ

होली पर ब्रांडेट कंपनी के नाम से मसाला बेचने की तैयारी, छापेमारी में 6 कुंटल मसाले जब्त

होली पर नामी कंपनियों के नाम से मिलावटी मसाला बेचने की तैयारी चल रही थी। छापेमारी में छह कुंटल मिलावटी मसाल जब्त किया गया।

2 min read
Feb 28, 2023
मेरठ में पकड़ा गया मिलावटी मसाला।

होली पर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मेरठ के थाना लिसाडी गेट स्थित इस्लामााद किदवाई नगर में मिलावटी मसाला तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि मकान में मिलावटी मसाला तैयार कर उसको नामी कंपनी के रैपर में भरकर भेजा जाता था।


खाद्य विभाग और एसओजी की टीम ने सूचना पर छापा मारा। जहां जांच टीम ने मौके से छह क्विंटल मिलावटी मसाले जब्त किए। छापेमारी में नामी कंपनियों के रेपर और मोहरे बरामद हुई हैं।

बताया जाता है कि नामी मसाला कंपनियों के नाम से मसालों की बिक्री की जा रही थी। बताया जाता है कि होली के मौके पर ब्रांडेट कंपनी के रैपर में मसाला भरकर बाजार में भेजा जाना था।


मसाले के साथ छापेमारी में होलोग्राम युक्त खाली पैकेट, पैकिंग की मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। टीम ने पांच नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एसओजी प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री की टीम ने लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ छापेमारी की है। टीम के अनुसार सूचना मिल रही थीं कि एक मकान में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर रैपर में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर भरकर बाजार में बेचा जा रहा था।


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 600 किलो मसाले जब्त किए हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए है। मसालों के नूमने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


शुरुआती जांच में नायब के पास लाइसेंस मिला है। लेकिन गलत तरीके से पैकिंग की जा रही थी। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिर्पोट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
28 Feb 2023 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर