26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather update: यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 31 के पार, प्रदूषण भी कर रहा वार

यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच रहा है। वहीं प्रदूषण भी मेरठ मंडल के जिलों में खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 28 Feb 2023, 8:42 AM IST

UP Weather update

3 मई तक यूपी में बारिश की संभावना।

आज फरवरी के अंतिम दिन भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। इसी के साथ ही मेरठ मंडल के जिलों गाजियाबाद, नोएडा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इन जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें : यूपी में आज बदले पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए अपने शहरों का अपडेट

यूपी के प्रमुख शहर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ, प्रयागराज, वाराणसी में अधिकतम तापमान 31—34 डिग्री के बीच चल रहा है। जबकि इन शहरों में न्यूनतम तापमान 15 तक पहुंच रहा है।

ग्लोबल वार्मिंग बढ़ते तापमान का असर मौसम पर पड़ रहा है। जनवरी और फरवरी महीने में कम पश्चिमी विक्षोभ बनने से फरवरी का महीना अधिक गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते में आज आएगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त

समय से पहले गर्मी से मौसम में काफी बदलाव आया है। यहीं हाल रहा तो आने वाले दिनों में तापमान और अधिक जा सकता है।


सर्दी के दिनों में कम सर्दी और गर्मी का समय से पहले आना मौसम चक्र को प्रभावित कर रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के बढ़ी कीमत से मुनाफे में निवेशक, जाने आज का भाव


डॉ. सुभाष का कहना है कि 29 जनवरी के बाद से पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना है। जिस कारण से मौसम में गर्मी बढ़ गई है। इस बार जनवरी में करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ बनने चाहिए थे लेकिन दो ही बन पाए। इसका असर फरवरी के मौसम पर देखने को मिल रहा है।


गर्म होना ठीक नहीं
उन्होंने बताया कि फरवरी में मौसम गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखाई देगा। इन दिनों में तापमान सामान्य होना चाहिए। तापमान बढ़ना फसलों के लिए भी हानिकारक है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग