26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhaar Card: UIDAI के इस नए टोल-फ्री नंबर पर होगा आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान

यूआईडीएआई ने नया टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिससे अब आधार कार्ड से संबंधित सभी समस्याओं का कम समय में हो सकेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 28 Feb 2023, 9:01 AM IST

Aadhaar Card: UIDAI के इस नए टोल-फ्री नंबर पर होगा आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान

1947 पर मिलेगा आधार संबंधी समस्याओं का समाधान।

आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूआईडीएआई ने नया टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिस पर 24×7 पर कॅाल करके आधार कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : UP Weather update: यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 31 के पार, प्रदूषण भी कर रहा वार

जानकारी के अनुसार उपभोक्ता अपने आधार नामांकन या अपडेट स्टेटस, पीवीसी कार्ड की स्थिति के बारे में जानने के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर कॅाल करके कोई भी जानकारी सैकेंडों में प्राप्त कर सकते हैं। खास बात ये है इस नंबर पर समस्या को लटकाया नहीं जाएगा।

24x7 मिलेगी सुविधा
UIDAI ने अपने नए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी है। इसी के साथ कहा कि यह इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सर्विसेज (आईवीआरएस) एक 24x7 तकनीक है। इसके माध्यम से आप कंप्यूटर संचालित टेलीफोन सिस्टम से कनेक्ट करके बात भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में आज बदले पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए अपने शहरों का अपडेट

इस टोल फ्री नंबर पर की कॅाल रिकॅार्डिट होगी। किसी समस्या का समाधान न होने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसी के साथ टेलीकॅालर के बारे में बता सकते हैं।

यूआईडीएआई ने इस नंबर पर प्राइवेट कॅाल सेंटर की तरह काम करने के लिए कहा है। जिससे किसी ग्राहक को कोई समस्या न हो।

यह भी पढ़ें : Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के बढ़ी कीमत से मुनाफे में निवेशक, जाने आज का भाव

इन सभी समस्याओं का समाधान इस नंबर पर
जानकारी के अनुसार टोल फ्री नंबर 1947 पर आधार नमांकन स्टेटस, पीवीसी कार्ड स्थिति, नामांकन केन्द्र जानकारी, नया एआई/एमएल-आधारित चैटबॉट जानकारी की जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग