3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री बोले- सीएम योगी के इस बयान के कारण हुई बुलंदशहर में हिंसा

उत्तर प्रदेश के पूर्व सिचाई मंत्री डाॅ. मेराजुद्दीन अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं देने चाहिएं ऐसे बयान

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Dec 05, 2018

meerut

पूर्व मंत्री बोले- सीएम योगी के इस बयान के कारण हुई बुलंदशहर में हिंसा

मेरठ. सोमवार को बुलंदशहर के स्याना कस्बे में हुए बवाल पर राजनीति तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जहां इस घटना को प्रदेश में कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया है। वहीं अन्य दलों ने इसको भाजपा सरकार का षडयंत्र करार दे दिया है। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। इससे भी दुखद पुलिस के एक इस्पेक्टर और एक युवक का घटना में मारा जाना है।

बुलंदशहर हिंसा: प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले- भाजपा सरकार की वजह से हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व सिचाई मंत्री डाॅ. मेराजुद्दीन अहमद ने कहा कि घटना के लिए भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था जिम्मेदार है। डाॅ. मैराजुद्दीन ने कहा कि प्रदेश में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बेलगाम हो चुके हैं। इसमें पुलिस और प्रशासन का ढीलापन है। मुख्यमंत्री खुद ही जब लाइन से हटकर बात करने लगते हैं तो ऐसी घटनाएं होती है। मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया उसका असर स्याना की घटना पर पड़ा। उन्होंने कहा कि इस समय योगी सिर्फ बजरंग दल, हिन्दू वाहिनियों के नहीं हैं। वे पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनको ऐसे बयान नहीं देने चाहिएं। उन्होंने कहा कि समय कुछ संगठन के लोग हिंसा पर उतारू है। इसी कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि घटना ने और उग्र रूप धारण नहीं किया।

बुलंदशहर हिंसा: सिपाही बनने से पहले ही चली गई सुमित की जान, बिलखते-बिलखते बेहोश हुई बहन, यह वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस आरटीआई सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि घटना वाकई दुखद है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच जरूरी है कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। इसके लिए भी कहीं न कहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था के अलावा सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस सरकार रही तब इस तरह की कोई घटना नहीं होती थी। उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर भाजपा सरकार में ही ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। आखिर कौन जिम्मेदार है इसका।

बुलंदशहर हिंसा: आधे घंटे तक खेत में खड़ी जीप से उल्टे लटके रहे इंस्पेक्टर सुबोध, साथी पुलिसकर्मी छोड़कर भागे, वीडियो वायरल-


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग