24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ बवाल के पीड़ितों को बसपा के इस पूर्व मंत्री ने की 25 लाख रुपये की मदद

झुग्गी-झोपड़ियों के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संगठन भी आए सामने  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Mar 2019, 11:32 AM IST

meerut

मेरठ बवाल के पीड़ितों के लिए इस पूर्व मंत्री ने 25 लाख की दी मदद तो इन्होंने भी सहायता के लिए बढ़ाए हाथ

मेरठ। भूसा मंडी में आग से जली झुग्गी-झोपड़ियों के पीड़ित परिवारों के लिए मदद देने का काम शुरू हो गया है। बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने इन परिवारों को 25 लाख रुपये की मदद की है। शहर काजी पीड़ितों के परिवारों को ये रकम वितरित करेंगे। साथ ही पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक ने यहां की बेटियों की शादी कराने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवालः भूसा मंडी की आग बुझने के बाद सियासी गर्माहट, एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

पूर्व सांसद अपने ट्रस्ट से 31 लड़कियों की शादी में 31 लाख रुपये सहायतार्थ राशि देंगे। विदित है कि बुधवार को कैंट बोर्ड मछेरान क्षेत्र के भूसा मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन यहां के लोगों की बोर्ड आैर पुलिस से झड़प के बाद यहां झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लगने से 100 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गर्इ थी। घटना के बाद विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक लोग यहां सहायता करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः मेरठ बवालः 22 उपद्रवी थे शामिल, इन पर घोषित किया गया इनाम, पुलिस ने शुरू की ये कार्रवार्इ, देखें वीडियो

जमियत उलमा-ए-हिंद पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जिला प्रशासन से 10-10 लाख की सहायता पीड़ित परिवारों को देने की मांग की। संगठन की आेर से पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता की। जमियत के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. यूसुफ कुरैशी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, शहर अध्यक्ष जैनुर राशिद्दीन, कारी सलमान कासमी समेत दिल्ली से आस मौलाना मुजीबुल्ला, मौलाना इब्राहीम आदि रहे। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने भी क्षेत्र का दौरा किया आैर प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग