
थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में गत रविवार गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के भाई ने स्कूल डायरेक्टर पर जानलेवा हमला किया।
पीड़ित डायरेक्टर ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने ले गई। जहां पर मारपीट के आरोपियों ने खुद को पूर्व विधायक संगीत सोम का भाई बताते हुए रौब गालिब किया।
वहीं इस बारे में जब पूर्व विधायक संगीत सोम से बात की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में अनभिज्ञता प्रकट की। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है तो वह गलत है।
ये है मामला
पल्लवपुरम फेस-वन निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल डायरेक्टर हैं। रविवार को फेस-दो कि डिवाइडर रोड पर मैराथन का आयोजन किया गया था। जिस में शामिल होने के लिए वह दोस्त व परिवार के साथ जा रहे थे।
पीड़ित ने बताया कि मैराथन के कारण आयोजकों ने एक तरफ की सड़क बंद की हुई थी। जिस कारण एक तरफ से ही ट्रैफिक संचालित था। दूसरी ओर पूर्व विधायक के भाई कार से हाईवे की तरफ जा रहा था। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि पूर्व विधायक के भाई ने कार से उतरने के बाद गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के हाथ में चोट आ गई। वहीं पीड़ित के कपड़े भी फट गए। मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया।
पीड़ित के दोस्त के साथ हमलावरों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
24 Apr 2023 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
