15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ आना चाहते थे मेरठ, पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने की थी हसरत

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ मेरठ अपने पूर्वजों की कब्र पर आना चाहते थे। इससे पहले ही परवेज मुशर्रफ दुनिया से अलविदा हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 06, 2023

पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ आना चाहते थे मेरठ, पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने की थी हसरत

मेरठ के चिश्ती कब्रिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिजनों की कब्रें

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ मेरठ आना चाहते थे। लेकिन अपनी इस हसरत को लिए वो रविवार को दुनिया से अलविदा हो गए।

मेरठ में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के परिजनों की कब्रें हैं। परवेज मुर्शरफ के परिवार के कई लोगों को मेरठ में दफनाया गया है।

यह भी पढ़ें : सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पंचायत ने 15 लाख में कराया समझौता

चिश्ती पहलवान के कब्रिस्तान में दफन हैं परिजन
मेरठ में ईदगाह चौराहे के पास चिश्ती पहलवान के नाम का एक कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के लगभग दर्जनभर परिवार दफन हैं।

यह भी पढ़ें : महिला कांस्टेबल की आनी थी बारात, हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में ऐसी हालत में मिली, मचा हड़कंप

हालांकि लोगों को इसकी जानकारी बहुत कम है। पाकिस्तान के ये तानाशाह मेरठ आना चाहते थे। जिससे वह अपने इन परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ सकें। लेकिन उस समय उनको पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत नहीं थी। जिसके चलते तानाशाह परवेज मुर्शरफ मेरठ आने की हसरत दिल में ही लिए चले गए।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया

मौसा और मौसी के अलावा अन्य परिजनों की कब्रें
मेरठ में तानाशाह परवेज मुशर्रफ के जिन परिजनों की कब्र हैं, उनमें उनकी मौसी सैयदा बेगम, मौसा काजी बशीरू्उदीन शामिल हैं।

इसके अलावा परवेज मुशर्रफ की मौसी की लड़की जाकिया बेगम के अलावा अन्य रिश्तेदारों की कब्रें हैं। बताया जाता है कि परवेज मुशर्रफ ने कई बार मेरठ आने के लिए कोशिश की थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।