25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी मुलायम की पार्टी में इनकी बोलती थी तूती, आज हैं नरेन्द्र मोदी की फैन, देखें वीडियो

2014 में जब बनी मोदी सरकार तो भाजपा की आेर हुआ झुकाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2019, 6:22 PM IST

meerut

कभी मुलायम की पार्टी में इनकी बोलती थी तूती, आज हैं नरेन्द्र मोदी की फैन, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। राजनीति में कब, कौन, कहां, किस तरफ चला जाए। यह कहा नहीं जा सकता। एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल मेरठ जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी रही। काफी लंबे समय तक वह मुलायम सिंह यादव की पार्टी से जुड़ी रही। मुलायम सिंह भी जब कभी मेरठ आते डा. सरोजनी अग्रवाल के घर जाना नहीं भूलते थे। पूर्व सपा सरकार में भी उनका मेरठ ही नहीं पश्चिम उप्र में तगड़ा रूतबा था।

यह भी पढ़ेंः इन जातियों के वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव

मेरठ में सपा सरकार के कार्यकाल में उन्होंने एक मेडिकल कालेज खोला। जिसका नाम ही मुलायम सिंह मेडिकल कालेज रख दिया गया। कहते हैं समय और परिस्थिति इंसान को कभी भी बदल सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो डा. सरोजनी अग्रवाल का झुकाव भी भाजपा की ओर होना शुरू हो चुका था। रही सही कसर उप्र में बनी योगी सरकार ने पूरी कर दी। डा. सरोजनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद तो भाजपा में भी उनका रूतबा उसी तरह से बढ़ता चला गया जैसा कि सपा में था। आज वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जबरदस्त प्रशंसक हैं। रविवार को मोदी के अभियान 'मैं भी चौकीदार हूं' को सुनने के बाद जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी देखेंः VIDEO: इस मुस्लिम नेता ने पीएम मोदी के लिए कहा ऐसा

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अनूठा प्रोग्राम है। इससे पहले न तो किसी प्रधानमंत्री ने इसको करने की सोची और न किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी के अभियान 'मैं भी चौकीदार' से देश के लाखों-करोड़ों लोग जुड़ रहे हैं यह अपने आप में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत कम होता है जब एक देश का प्रधानमंत्री लोगों से सीधा संवाद करता है। आज लोगों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीधी पहुंच है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग