26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona: सतर्क हुआ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग, फिर खोला गया इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

मेरठ जिले में मिले 11 कोरोना (Corona) मरीजों के बार अब स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी ने कोरोना नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्राइवेट मेडिकल कालेज और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Nov 2021, 4:22 PM IST

corona_test.jpg

Corona: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना (Corona) के 11 मरीज मिलने के बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 11 कोरोना मरीजों के मिलने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। कोरोना (Corona) को लेकर जिलाधिकारी के बालाजी ने सभी प्रमुख विभागों की संयुक्त बैठक करके कोरोना नियंत्रण और उससे बचाव के लिए किए जा रहे उपायों को चर्चा की। बैठक में उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में खरीद रहे हैं बादाम तो रखे इन बातों का विशेष ध्यान

डीएम ने दिए कोरोना वार्ड को तैयार करने के निर्देश

विकास भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज, आइएमए एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि कोरोना के इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने से फिर से सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों में फिर से कोरोना वार्ड को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज के बेड तक आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को सक्रिय करने का निर्देश

सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता की मांग की। बैठक में डीएम ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (Covid Command Center) को सक्रिय किया जाए। इसके अतिरिक्त नर्सिंग होम प्रतिनिधियों से यह भी अनुरोध किया गया कि डेंगू के मरीजों जिन मरीजों की स्थिति सामान्य दिखाई देती है उन्हें प्लेटलेट की आवश्यकता नहीं रहती है।

ग्राम पंचायतवार एवं वार्ड वार बनाई निगरानी समितियां सक्रिय

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर को सक्रिय किया जाए तथा ग्राम पंचायत वार एवं नगरीय निकायों में वार्ड वार बनाई गई निगरानी समितियों को भी सक्रिय किया जाए। निगरानी समितियों के कार्यों की दैनिक जानकारी लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के संबंध में विकास भवन, स्थानीय निकायों के संबंध में बचत भवन कलेक्ट्रेट तथा नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर उस पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

कोरोना नियमों का कराया जाए पालन

जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि आगामी त्योहार के सीजन में बाजारों में मास्क की अनिवार्यता के लिए जनता को प्रोत्साहित किया जाए तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को भी सक्रिय कर नियमित रूप से कोविड-19, डेंगू मच्छर के बचाव के संबंध में आम जनता को जानकारी दी जाए।

प्रधानाचार्य मेरठ मेडिकल कॉलेज (Meerut Medical College) से अपेक्षा की गई कि मेडिकल कॉलेज के सभी बेड पर पाइप लाइन द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की शासन स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव के संबंध में वार्ता कर शीघ्र अनुमति प्राप्त की जाए।

यह भी पढ़ें : UP Weather News: सर्दी को लेकर हो जाए सतर्क, तेजी से गिर रहा रात-दिन का तापमान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग