25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर के लिए सौगात, 82 किलोमीटर का सफर 55 मिनट में तय करेंगे लोग, रैपिड रेल प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास

योगी के मंत्री ने राहुल गांधी को बताया एचएमवी का कैसेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Mar 2019, 9:22 PM IST

meerut

यूपी के इस शहर के लिए सौगात, 82 किलोमीटर का सफर 55 मिनट में तय करेंगे लोग, रैपिड रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बहुत बड़ा शिलान्यास गाजियाबाद में किया है। यह रैपिड रेल का है, जो दिल्ली से चलकर गाजियाबाद होते हुए मेरठ पहुंचेगी। आज का दिन मेरठवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं था। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जैसे ही रैपिड रेल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2019: वेस्ट यूपी में जातियों की इस 'तिकड़ी' से बढ़ सकती हैं भाजपा के लिए मुश्किलें

रैपिड रेल मेरठवासियों का सपना है जो कि दिल्ली से 82 मेरठ का सफर को मात्र 55 मिनट में पूरा करेगा। यह देश का पहला रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट है। जिसका शिलान्यास राज्य के कबीना मंत्री और मेरठ प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसका सीधा प्रसारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मौजूद थे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। बताते चलें कि 82 किलोमीटर के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की तैयारियाें का प्रोजेक्ट पूरा हो चुका हैं। अब शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन इसको अमली जामा पहनाने में लगा हुआ था।

यह भी पढ़ेंः तहसील की टीम करेगी मेरठ बवाल में हुए नुकसान का आंकलन, लेकिन पहले ये रिपोर्ट होगी बेहद अहम

योगी कैबिनेट के मंत्री और मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नासमझ और झूठा करार दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल जवानी में सठिया गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एचएमवी का कैसेट है, जो एक बार फंस जाता था तो फिर बार-बार वही बजता रहता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राफेल-राफेल की माला जप रहे हैं। उन्होंने कहा पूर्व में यूपीए की सरकार ने पश्चिम के लिए कुछ नहीं किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग