19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि यंत्र बुकिंग पोर्टल हैक कर जालसाजों ने अनुदान पर बुक कर लिए कृषि यंत्र

जालसाजों ने किसानों को दिए जाने वाले कृषि यंत्र को भी नहीं छोड़ा। प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग के बाद अब कृषि विभाग की कृषि यंत्र बुकिंग के पोर्टल को हैंक कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitish Pandey

Oct 27, 2021

kisan_khet.jpg

मेरठ. कृषि विभाग ने कृषि यंत्र बुक करने वाले पोर्टल पर आई सभी बुकिंग को निरस्त कर दिया है। इसी के साथ मेरठ मंडल सहित कई मंडलों के जिलों में आवेदन प्रक्रिया भी स्थगित की जा चुकी है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें : दीपावली और छठ पर घर जाने को ट्रेन में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन तो रोडवेज बस में करें सफर

कृषि विभाग इन दिनों कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर यंत्र मुहैया कराने के लिए बुकिंग करा रहा है। प्रदेश भर में करीब पांच हजार यंत्र अनुदान पर दिए जाने हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान यंत्रों की बुकिंग कर रहे थे तो उन्हें विभागीय पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने कृषि विभाग के अफसरों से की। पड़ताल हुई तो सामने आया कि यंत्रों की बुकिंग शुरू होने से पहले ही काफी संख्या में लोगों ने अपनी बुकिंग की हुई है।

उप कृषि निदेशक मेरठ ब्रजेश चंद्रा ने बताया कि मंडल में इन-सीटू योजना को छोड़कर अन्य योजनाओं में की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है। मंडलों में कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए अलग से तारीखें तय की जाएंगी और किसानों को विज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कर चुके या इससे छूटे सभी किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर तय लक्ष्य की सीमा तक मौका दिया जाएगा। कृषि विभाग का उद्देश्य है कि सभी किसानों को यंत्रों के चयन का लाभ उठाने का समान अवसर मिले, ताकि जिलावार लक्ष्य पूरा होने तक कोई किसान इससे वंचित न रहे। निदेशक ने यह भी कहा कि इस दौरान इन-सीटू योजना में की जा रही यंत्रों की बुकिंग व अन्य कार्य चलते रहेंगे।

इन मंडलों की बुकिंग की गई निरस्त

उपनिदेशक ने बताया कि विभागीय पोर्टल का सिस्टम सिक्योरिटी आडिट कराया जाएगा। मेरठ सहित कानपुर, विंध्याचल, अलीगढ़, लखनऊ, चित्रकूट धाम, मुरादाबाद के लिए शुरू होने वाली बुकिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। इन मंडलों में बुकिंग की नई तारीखों को किसानों को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पत्नी निकली तीन बच्चों की मां, तलाक के एवज में मांग रही 20 लाख