27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली और छठ पर घर जाने को ट्रेन में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन तो रोडवेज बस में करें सफर

ट्रेन में टिकट को लेकर मारामारी मची हुई हैं अभी तक हालात ये हैं कि किसी भी ट्रेन में लोगों को घर जाने के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। लेकिन अब परिवहन निगम के मेरठ रीजन ने दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Oct 2021, 10:03 AM IST

train.jpg

मेरठ. दीपावली और छठ के मौके पर मेरठ रीजन से करीब 150 अतिरिक्त बसों के संचालन किया जाएगा। इनमें एसी जनरथ, पिंक, स्लीपर और साधारण आदि सेवाएं होंगी। बसों के संचालन के लिए दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी आदि समेत दस मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इन बसों को मेरठ, गाजियाबाद, आनंद विहार आदि प्रमुख बस अड्डों से चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, गृह राज्य मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त

यात्री के लिए दीपावली पर रहेंगी एसी बसें

इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर रोडवेज की एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं होंगी। ये सभी सेवाएं सस्ते दरों की होंगी। त्योहार को देखते हुए 31 अक्टूबर से बसों का संचालन शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था है। परिवहन निगम ने करीब तीन दर्जन एसी बसों को विकल्प के तौर पर तैयार किया है।

लखनऊ-दिल्ली रूट पर होंगी बसें

यात्रियों का सर्वाधिक दबाव दिल्ली और लखनऊ रूट पर होगा। इस पर पहले साधारण बसें चलाए जाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब इस पर एसी बसें भी चलाई जाएगी। इस रूट पर जनरथ के अलावा, पिंक और स्लीपर कोच भी रहेंगे। यात्रियों की मांग को देखते हुए बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मेरठ केके शर्मा ने बताया कि प्रबंध निदेशक नवदीप के आदेश हैं कि दीपावली पर्व पर यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं। दीपावली के मौके पर हर मार्ग पर बस संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी प्रमुख रूटों पर बसों को आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जाएगा। लग्जरी वोल्वो और स्कैनिया बसें इस बार नहीं हैं। विकल्प के तौर पर एसी परिवहन निगम की एसी जनरथ बसों को लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पत्नी निकली तीन बच्चों की मां, तलाक के एवज में मांग रही 20 लाख

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग