
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. महंगे सामान पर हाथ साफ करने वाले चोरों के बारे में आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले चोरों के बारे में सुना है। चौंकिए मत! मेरठ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी के मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी की दर्जनभर वारदात हो चुकी हैं। इस संबंध में रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एक सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंडर गारमेंट्स चुराने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथ अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
दरअसल, थाना सदर बाजार क्षेत्र के लोगों ने गत रविवार को सदर बाजार थाने में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी होने की शिकायत की थी। मामला सुन पुलिस भी हैरान रह गई। लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक घर के बाहर सूख रहे लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुरा ले जाते हैं। वहीं, एक शोरूम संचालक ने भी बताया कि उसकी दुकान से भी कई अंडर गारमेंट्स गायब हुए हैं। लोगों ने शक जताया कि अंडर गारमेंट्स चोरी करने के पीछे किसी तरह के तंत्र मंत्र की मंशा हो सकती है।
लोगों ने बताया कि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक स्कूटी सवार दो युवक आए और घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से युवती का अंडरगारमेंट्स चुराकर ले गए। स्थानीय लोगों ने अपनी बात को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। इनमें युवक साफ तौर पर चोरी करते दिख रहे हैं।
लोगों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वालों में से एक लड़के ने बाहर सूख रहे अंडर गारमेंट्स को चुराया और दूसरा टोपी पहन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। इस संबंध में दो के ख़िलाफ़ शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को रोमिन पुत्र फईम निवासी सोतीगंज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी सोतीगंज निवासी अक्काश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Published on:
15 Mar 2021 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
