24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस मुठभेड़ में गोकश टर्री को लगी गोली,दो शातिर गोकश फरार

आज रविवार को मेरठ पुलिस की शातिर गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस और गोकशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। पुलिस की गोली से गोकश टर्री घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। घायल गोकशी टर्री को अस्पताल में भर्ती कराया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 20, 2022

पुलिस मुठभेड़ में गोकश टर्री को लगी गोली,दो साथी फरार

पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर गोकश टिर्री।

मेरठ जिले के थाना मुण्डाली पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़ में शातिर गोकश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर गोकश टिर्री के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस
जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरूद्व चल रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुण्डाली पुलिस थानाक्षेत्र के अन्तर्गत वॅाछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ गोकश, गोकशी करने के लिए गांव भगवानपुर के जंगल में गायों की रेकी कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें : सहारनपुर में बोले CM योगी- अब यहां पलायन और दंगा नहीं निवेश हो रहा है

शातिर गोकशों द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सूचना के आधार पर मुण्डाली पुलिस द्वारा गोकशों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की गयी। शातिर गोकशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पुलिस की टीम ने गोकशों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकश दिलदार उर्फ टर्री पुत्र सरजीत निवासी ग्राम कायस्थबडा थाना किठौर जनपद मेरठ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल गोकश के दो साथी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : बुटीक संचालिका का तीन बार करवाया गर्भपात, भेद खुलने पर बोला 'कर दूंगा श्रद्धा जैसा हाल'


फरार गोकशों की कंबिग कर रही तीन थानों की पुलिस
जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना किठौर, थाना भावनपुर व थाना खरखौदा के पुलिस बल साथ कॉबिग की गयी, जिसमें ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया है। घायल अभियुक्त दिलदार उपरोक्त शातिर किस्म का गोकश है। जो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।


यह भी पढ़ें : क्या आपका बेटा भी है इंटरनेट एडिक्शन का शिकार तो लीजिए साइकोलॅाग्स की मदद


ग्रामीण इलाकों में था खौफ
घायल गोकश थाना मुण्डाली के मु0अ0स0 252/2022 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त है। घायल गोकश को चिकित्सा हेतु तत्काल सीएचसी खरखौदा भर्ती करा दिया गया है। घायल गोकश आए दिन गोकश की घटना को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में गोकश दिलदार पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त के विरूद्व थाना मुण्डाली पर विधिक कार्यवाही की गयी है।