
gold price today .मेरठ। पिछले चार दिन से सोना और चांदी के दामों (gold and silver prices) में स्थिरता के बादल आज हट गए। सुबह बाजार खुलते ही दोनों ही धातुओं में तेज गिरावट देखी गई। सोना (Gold)जहां आज 230 रुपये प्रति दस ग्राम गिरावट के साथ खुला वहीं चांदी(Silver) एक बार फिर से 600 रुपये प्रति किग्रा कम हुई। दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में आई कमी से निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं। दोनों धातुओं के दामों में कमी के बावजूद भी एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार (Asia's largest bullion market)में खामोशी छाई हुई है। बाजार में तेजी नहीं है,जिसके कारण सराफा व्यापारी(bullion trader) परेशान हैं। सराफा बाजार व्यापारियों का मानना है कि सोने और चांदी की खरीद (buy gold and silver) में पित्रपक्ष के बाद तेजी आएगी। उसके बाद दीपावली तक ये तेजी बनी रहेगी।
6 सितंबर से लगातार गिर रहे सोने के दाम :
गत 6 सितंबर से लगातार सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 6 सितंबर को सोने के दाम 48650 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे। उसके बाद से लगातार सोने के दामों (Gold Rate)में गिरावट दर्ज की जा रही है। 6 सितंबर के बाद से आज यानी इन 8 दिनों में सोने की कीमतें लगातार नीचे आती रही है। कुछ ऐसा ही हाल सफेद चमकीली धातु चांदी (Silver)का भी है। चांदी के दाम में 8 सितंबर से लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 8 सितंबर को चांदी की कीमत 66150 रुपये प्रति किग्रा थी। जो कि आज 14 सितंबर को 600 रुपये प्रति किग्रा कमी के साथ 65100 रुपये प्रतिकिग्रा पर आ गई है।
भाव में गिरावट से निवेशकों के खिले चेहरे :
सोना और चांदी के भाव में गिरावट से निवेशकों (investors) के चेहरे खिले हुए हैं। निवेशक इस समय ठोस गोल्ड और चांदी(solid gold & Silver) पर भाव लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि दीपावली तक जहां चांदी के दामों में तेजी आएगी तो सोना भी अच्छा मुनाफा देगा। सोना—चांदी के गिरते भाव के कारण एशिया की सबसे बड़ी सराफा बाजार में स्वर्ण कारोबारियों को आने वाले दिनों में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। सोने के भाव में लगातार कमजोरी और चांदी के दामो में कमी से खरीदारों को मौका मिला है।
Updated on:
14 Sept 2021 09:27 am
Published on:
14 Sept 2021 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
