6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate: खरीद लीजिए सोना, फिर से बढने लगे हैं दाम, 60 हजार तक पहुंच सकता है रेट

Gold Rate Today सोने की कीमत में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। गुरूवार को सोना हो गया 49 हजार के पार। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना पहुंच सकता है 60 हजार।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Apr 23, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। Gold Rate Today. कोरोना वायरस की महामारी के बीच सोने की कीमत (Today’s Gold Rate) में फिर से उछाल आना शुरू हो गया है। दरअसल, वर्ष 2020 में भी सोने की कीमतों ने इसी तरह से हंगामा मचाया था। अगस्त 2020 में सोना (sone ka bhav) 50 हजार के पार तक पहुंच गया था। कुछ वैसे ही हालत अब फिर से बन रहे हैं। पिछले महीने तक 44 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया सोना अब फिर से तेजी पकड़ रहा है। जिसके चलते 49000 रुपये की सीमा को पार कर चुका है। इस समय सोना 49370 पर है।

यह भी पढ़ें: 21 अप्रैल 2021 को वाराणसी में सोने की दर, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत

सोने के दामों में बढत का सिलसिला बना है। वहीं चांदी ने भी छलांग लगाते हुए अपना पिछला रेकार्ड तोड़ दिया है। चांदी 70860 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। गुरूवार को चांदी के दाम 72 हजार रुपये प्रति किग्रा पर थे। जो कि आज करीब 1140 रुपये कम हो गई है। गत मंगलवार की तुलना में सोने की कीमत में 800 रुपये की वृद्धि होने के साथ बुधवार को सोना 48990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।

यह भी पढ़ें: कोरोनाकाल में सोने के दाम भी बढ़े, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की नई कीमतें

बोले, मेरठ सराफा व्यापार के अध्यक्ष

सोमवार को सोने का दाम 49100 और चांदी की कीमत 69500 रुपये किलो थी। सोने के दाम में इतनी तेजी इस साल के शुरुआत यानी जनवरी महीने में हुई थी। जब सोने का रेट 50 हजार रुपये के आंकड़े को छुआ था। उसके बाद सोने की कीमतों में लगातार कमी होने लगी थी। हालांकि,इधर कोरोना के कारण जो हालात बन गए हैं उससे सोने की कीमतों में फिर से उछाल शुरू हो गया है। अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि चांदी ने रिकार्ड तोड़ दिया है और अब सोना भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान पिछली बार भी सोने में काफी तेजी आई थी। सोने में ये तेजी उसमें निवेश के कारण बनी हुई है।