2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : सोने की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए आज सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut: आज सोने की कीमत में बंपर गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ सराफा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 560 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव भी कम हुआ है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 22, 2023

Gold Rate Today : सोने की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए आज मेरठ सराफा भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए आज मेरठ सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut: आज सोने के दाम अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुए हैं। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने का भाव 560 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हुआ है। मेरठ सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 59,000.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। इससे पहले मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 59,560.00 रुपए प्रति दस ग्राम थी। कल सोने के दाम में 160.00 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। मेरठ नील की गली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सोने की मांग कम होने से दाम में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अभी दीपावली तक सोने की कीमत में ऐसे ही हल्की कमी बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले सोने के दाम में तेजी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है। जिन लोगों के घरों में शादी है या कोई आयोजन पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं। वो ऐसे समय में सोने के जेवर बनवा सकते हैं।

आज चांदी का भाव
मेरठ सराफा बाजार में आज चांदी की कीमत कम हुई है। सोने की तरह ही चांदी के दाम में कमी आई है। आज 22 सितंबर को मेरठ में चांदी का भाव 72,970.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी का भाव आज 140.00 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सुलगने लगा हरित प्रदेश और जाट आरक्षण का मुददा

उससे पहले चांदी की कीमत में बंपर उछाल आया था। चांदी की कीमत एक साथ 670.00 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ी थी। जिसके बाद चांदी का दाम 73,110.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। आज हालांकि चांदी के दाम कम हुए हैं। इस समय चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है। मेरठ सराफा बाजार में दीपावली से दो महीने पहले चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ती है।