19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी के दामों में नरमी, आज इस स्तर तक गिरे दाम

Gold and Silver Price Today: आज सोना और चांदी के दामों में नरमी आई है। मेरठ सराफा बाजार में आज चांदी का भाव 300 रुपए प्रति किलो गिर गया। जबकि 24 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपए प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 20, 2023

gold silver price today

मेरठ सहित यूपी सराफा बाजार में आज सोना-चांदी की कीमत में गिरावट।

Gold and Silver Price Today: यूपी के सराफा बाजार में आज सोना—चांदी की कीमत में कमी आई है। आज चांदी की कीमत 300 रुपए प्रति किलोग्राम गिरी हैं। जबकि सोना 10 रुपए तक सस्ता हुआ है। मेरठ में आज 24 कैरेट सोने का भाव दस रुपए की गिरावट के साथ 59,390 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव 300 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 72,140.00 रुपए हैं। सोने-चांदी की कीमत में(Sona Chandi ka Bhav) आज कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है। आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की औसत कीमत 54,250 रुपए है। बीते दिन 54,240 भाव था। यानी आज कीमत में मामूली वृद्धि ही हुई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 59,170 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 59,160 रुपए थी।

लखनऊ में आज सोने के दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को 22 कैरेट सोने का भाव 54,250 रुपए प्रति दस ग्राम है। राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,170 रुपए प्रति दस ग्राम है।

यह भी पढ़ें : Petrol diesel Price: यूपी में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जाने प्रमुख शहरों का दाम


लखनऊ में चांदी का भाव
बात करें आज लखनऊ में चांदी के दाम की। आज लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 73,300 रुपए प्रति किलोग्राम है। ये भाव कल 73,500 रुपए प्रति किलो था। यानी आज लखनऊ में चांदी की कीमत में 200 प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

गाजियाबाद में सोने के भाव
गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 54,250.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 59,179.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। गाजियाबाद में चांदी की कीमत आज 72,480.00 रुपए प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें : Baghpat news: विधायक की शिकायत पर सीडीओ को हटाकर लखनऊ से किया संबद्ध

बता दें, सोने के उपरोक्त भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और स्थानीय शुल्क शामिल नहीं हैं। स्थानीय सराफा बाजार के हिसाब से ही सोने चांदी का भाव तय होता है। सोना चांदी का सटीक भाव जानने के लिए अपने स्थानीय सराफा बाजार से संपर्क करें।