मेरठ। मेरठ का लिसाड़ी गेट क्षेत्र जहां पर हर तरह के लोग रहते हैं। यहां पर हर तीसरे और पांचवें घर में एक तांत्रिक जरूर मिलेगा। यहां के तांत्रिकों का जाल पूरे देश भर में फैला हुआ है। आए दिन किसी न किसी दूसरे राज्य की पुलिस यहां पर छापा मारती रहती है। मेरठ के इन्हीं तांत्रिकों ने एक ऐसा कारनामा गुजरात में भी कर दिखाया जहां पर तथाकथित तांत्रिकों ने तंत्र क्रिया के नाम पर लाखों रूपये वहां के लोगों से ठग लिए। इन तथाकथित तांत्रिकों ने जादू टोना, वशीकरण, संतान प्राप्ति के नाम पर गुजरात के विभिन्न शहरों में रहकर दर्जनों लोगों को ठग लिया और उनके लाखों की वसूली की। गुजरात के राजकोट जिले की पुलिस ने मेरठ के इन दो तांत्रिक ठगों को पकड़ लिया।