
'मंदाकिनी' ने जब किया यह काम तो पुलिस देख रह गर्इ दंग, जिसने भी सुना उसने पकड़ लिया माथा!
मेरठ। मंदाकिनी का नाम लेकर सब हैरत में है, पुलिस के साथ-साथ वे लोग भी जिन्होंने उसके कारनामे को सुना। पुलिस को यकीन नहीं हो रहा, क्योंकि एेसे मामले उसके सामने कम ही आते हैं। लोग भी 'मंदाकिनी' के इस काम से खुश हैं आैर हैरत में भी क्योंकि कलियुग में एेसा कम ही देखने को मिलता है।
अपने साथी किन्नर को जेल नहीं जाने दिया
दरअसल, यह वाकया है बिजनौर के किन्नर मंदाकिनी का। मेरठ से उसके पास रहने गए किन्नर ने मंदाकिनी की जीवनभर की कमार्इ लाखों रुपये का जेवर आैर पर हाथ साफ कर दिया तो भागकर वह मेरठ आ गया, तो पुलिस ने भाग-दौड़ करके पकड़ भी लिया, लेकिन जब मंदाकिनी का सामान पुलिसकर्मियों ने वापस दे दिया आैर उसके साथी किन्नर को जेल भेजने की तैयारी करने लगे तो मंदाकिनी ने पुलिस को एेसा करने से रोका आैर उसे मुक्त करा दिया।
गुरु किन्नर मंदाकिनी के साथ यह हुआ
मेरठ लिसाड़ी गेट क्षेत्र का रहने वाला किन्नर बिजनौर में मंदाकिनी किन्नर के पास रहकर काम करता था। उसने मंदाकिनी को अपना किन्नर गुरू मान लिया था। मंदाकिनी गुरू ने उस पर भरोसा किया और उसको अपने घर की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी। मेरठ का किन्नर तीन दिन पहले बिजनौर से मंदाकिनी की जीवनभर की कमाई लेकर रफूचक्कर हो गया। इसकी तहरीर मंदाकिनी ने बिजनौर कोतवाली में दी। बिजनौर कोतवाली पुलिस ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को इसकी सूचना दी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपित के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। कुछ ही देर बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपित को सोहराब गेट बस अड्डे के पास से सामान सहित पकड़ लिया। शनिवार सुबह बिजनौर से कोतवाली के सिपाही के साथ किन्नरों का दल लिसाड़ी गेट थाना पहुंचे। यहां किन्नर मंदाकिनी ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसके घर से 52 तोले सोने के साथ दो लाख नकद लेकर भागा है।
पुलिस ने बरामद किया सारा सामान
पुलिस ने सारा माल बरामद कर किन्नरों को सौंप दिया। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मंदाकिनी ने बिजनौर कोतावली में तहरीर दी थी। वहां से एक सिपाही मेरठ आया था। किन्नरों ने आरोपी किन्नर के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने चोरी का सामान और आरोपी को साथी किन्नरों को साैंप दिया।
Updated on:
13 Oct 2018 08:27 pm
Published on:
13 Oct 2018 08:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
