घटना सुबह आठ बजे की है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मेवला फाटक के पास एक छात्र स्कूल जा रहा था। उसी दौरान मेवला फाटक की ओर से एक तेज रफ्तार बस आई और उसने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र साइकिल सहित सड़क पर घिसटता चला गया। कुछ देर बाद छात्र की मौत हो गई। डीएन इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ने वाला आर्यन पुत्र मनोज मोहकमपुर में अपनी ननिहाल में रहता है। वह और उसका भाई दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं और एक साथ स्कूल जाते हैं, लेकिन आज वह अकेला ही सुबह आठ बजे साइकिल से स्कूल के लिए निकला। छात्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।