
Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान के लिए निगम ने बनाया ये प्लान, आज से शुरू होगा अभियान
Har Ghar Tiranga Campaign in Meerut देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और आजादी का अृमत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की आज 11 अगस्त से मेरठ में शुरूआत हो गई है। मेरठ नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से पूरे महानगर में टीम बनाकर घर-घर तिरंगा लगाने का काम करेगा। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जोकि हर घर की छत पर तिरंगा फहराने का दायित्व पूर्ण करेगा। निगम की टीमें आज से तिरंगा वितरण का काम वार्ड वार करेंगी।
आज 11 अगस्त से तिरंगा हर घर को बांटने का काम शुरू हो चुका है। यह अभियान 13 अगस्त तक चलेगा। यानी 13 अगस्त तक पूरे मेरठ महानगर को तिरंगा मय कर दिया जाएगा। आज से वार्डों में निगम की टीम तिरंगा लेकर उतरेगी और हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेगी। निगम अधिकारी ने टाउन हॉल में इसके लिए मोर्चा संभाल लिया है। अभी तक निगम में दो लाख के आसपास तिरंगा झंडा एकत्र हो चुका है। नगर निगम को उत्तर प्रदेश हथकरघा निगम लिमिटेड लखनऊ से 40 हजार राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त हुए हैं।
जबकि एक लाख 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज नगर निगम ने जनसहयोग से प्राप्त किए हैं। आज 11 अगस्त से तिरंगा झंडा वितरण का काम शुरू हो गया है। नगर निगम मेरठ के करीब तीन लाख से अधिक घरों में राष्ट्रध्वज लगाने का काम करेगा। नगर निगम सम्पत्ति अनुभाग के मुताबिक मेरठ में करीब 2ः85 लाख घर बने हुए हैं।
Updated on:
11 Aug 2022 11:11 am
Published on:
11 Aug 2022 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
