
मेरठ. Hartalika Teej 2021 Date : इस बार 89 साल बाद हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पर चित्रा नक्षत्र और रवि योग लग रहा है। इससे तीज का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर यानी गुरुवार को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार, हिंदू धर्म में इसे सबसे बड़ी तीज बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस तीज पर यम-नियम से जो महिलाएं व्रत रखकर पूजन करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है। महिलाएं इस व्रत को निर्जला रखती हैं। विवाहित महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रख सकती हैं।
हरतालिका तीज पूजन का शुभ मुहूर्त
पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार, Hartalika Teej पर शाम 5:14 बजे कुंभ की स्थिर लग्नक में पूजन का समय सर्वोत्तम रहेगा। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि (Hartalika Teej 2021 Date) 9 सिंतबर गुरुवार की सुबह 3:59 बजे लगकर उसी रात 2:14 बजे तक रहेगी। शाम 5:14 बजे तक हस्त नक्षत्र योग रहेगा। जबकि शाम 5:15 बजे से चित्रा नक्षत्र व रवि योग लग जाएगा। शाम 5:14 से सात बजे तक कुंभ की स्थिर लग्न रहेगी। पूजन का यही सबसे उत्तम समय है।
औघड़नाथ मंदिर में तीज की तैयारी जोरों पर
बता दें कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2021) की तैयारी घरों में शुरू हो गई है। तीज के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं श्रृंगार करके पूजन इत्यादी करती हैं। बाजार में श्रृंगार खरीदारी की तैयारी तेज हो गई है। वहीं हरतालिका तीज पर मंदिरों में भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटती है। मंदिरों में भी इसकी तैयारी की जा रही है। औघड़नाथ मंदिर में तीज की तैयारी जोरों पर है।
Published on:
08 Sept 2021 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
