6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: बिरयानी और दूध पीने वालों की तलाश में जुटा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग

Highlights . जनपद में तीन और सामने आए कोरोना पॉजिटिव. कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटी पुलिस  

less than 1 minute read
Google source verification
biryani.jpg

मेरठ। जनपद में एक बिरयानी और दूध वाला कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है। दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। हालांकि, इनके संपर्क में आने वालों को तलाश करना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आरोप है कि बिरयानी बेचने वाला लॉकडाउन में भी मुस्लिम क्षेत्रों में ठेला लगाता रहा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जनपद में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इनमें एक साबुन गोदाम में काम करने वाला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दूध की डेयरी चलाने वाले संपर्क में आकर संक्रमित हुआ। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि दूध वाले के संपर्क में आने से अन्य लोग भी संक्रमित हुए है। दूसरा संक्रमित भूमिया पुल इलाके से सामने आया। बिरयानी का ठेला ल लगाने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, तीसरा सदर क्षेत्र की रविंद्रपुरी से सामने आया है। यहां के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

पुलिस ने भूमिया पुल को हॉटस्पॉट एरिया को घोषित कर दिया है। वहीं, खैर नगर को भी हॉटस्पाट घोषित करने की तैयारी चल रही है। यहां दूध वाला कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह अक्सर अपनी डेरी पर बैठा करता था। उसकी डेरी में दूध लेने वालों का आना जाना लगा रहता था। ऐसे में विभाग यह पता लगा रहा है कि डेरी से दूध और बिरयानी वाले के यहां कौन-कौन बिरयानी खाता था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी की जानकारी हासिल कर सभी को क्वारंटाइन करने की तैयारी चल रही है।