22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के इस मंत्री ने दरोगा की पिटार्इ प्रकरण में भाजपा पार्षद के समर्थन में किया यह बड़ा एेलान, व्यापारियों ने मेरठ बंद का निर्णय वापस लिया

मेरठ के रेस्टोरेंट विवाद के बाद मंत्री के सामने भाजपाइयों ने अपनी बात रखी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:53 AM IST

meerut

योगी के इस मंत्री ने दरोगा की पिटार्इ प्रकरण में भाजपा पार्षद के समर्थन में किया यह बड़ा एेलान, व्यापारियों ने मेरठ बंद का निर्णय वापस लिया

मेरठ। मेरठ के रेस्टोरेंट ब्लैक पेपर में दरोगा की भाजपा पार्षद द्वारा पिटार्इ मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व मेरठ प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवार्इ की है, अब एेसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद की तहरीर पर भी दरोगा व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी भाजपा प्रतिनिधियों से बातचीत हुर्इ है। साथ ही डीएम आैर एसएसपी से भी इसकी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ भी कार्रवार्इ होगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस संवेदनशील शहर में चेहल्लुम से दीपावली तक सुरक्षा के होंगे ये इंतजाम, अब तक नहीं देखा होगा एेसा

दोनों तरफ से होगी कार्रवार्इ, निष्पक्ष जांच कराएंगे

सर्किट हाउस में महानगर समन्वय समितियों आैर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पार्षद आैर दरोगा के बीच हुआ मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि दरोगा के खिलाफ भी पार्षद की तहरीर पर एफआर्इआर दर्ज कराकर कार्रवार्इ करते हुए निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा। इसी वजह से संयुक्त व्यापार संघ ने 29 अक्टूबर को मेरठ बंद का आह्वान वापस लिया है।

यह भी पढ़ेंः सत्ता की धमक के सामने पुलिस आयी बैकफुट पर, दरोगा आैर महिला अधिवक्ता के मुकदमों से हटी डकैती की धारा

पुलिस अधिकारियों ने अलग जानकारी दी

मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दरोगा-भाजपा पार्षद मामले में उन्हें पुलिस अधिकारियों ने अलग जानकारी दी, जिसके कारण निष्पक्ष जांच नहीं हुर्इ। उन्होंने कहा कि पार्षद की तहरीर पर दरोगा आैर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा आैर दो दिन के भीतर निष्पक्ष जांच के बाद एकतरफा कार्रवार्इ नहीं रह पाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरठ बंद को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने 29 अक्टूबर के लिए जो एेलान किया था, उन्होंने मेरठ बंद हीं करने का निर्णय लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग