
World Heart Day 2022 : कोरोना संक्रमण के बाद युवाओं में बढ़ी हार्टअटैक की बीमारी, ब्लड प्रेशर-हाइपरटेंशन दे रहा दिल का दर्द
World Heart Day 2022 मेरठ मंडल में लोगों में तेजी से ब्लड प्रेशर और इाइपरटेंशन की बीमारी बढ़ रही है। महिलाओं और पुरूषों में हाइपरटेशन और ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामलों में मंडल में पहले नंबर पर गाजियाबाद जबकि दूसरे नंबर मेरठ और तीसरे नंबर पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला नोएडा शामिल है। हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर के चलते लोग दिल की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। जिससे हार्ट अटैक के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। मेरठ के प्रािद्ध हार्ट रोग विशेषज्ञ की माने तो कोरोना संक्रमण के बीच दिल की बीमारी तेजी से बढी है। इसके सबसे अधिक शिकार युवा वर्ग के लोग हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण भले ही कम हो गया हो। लेकिन इससे युवाओं में मानसिक अवसाद और उच्चरक्तचाप की बीमारी फैल रही है। कोरोना संक्रमण से उपजे हालातों को इसका दोषी माना जा रहा है।
मंडल में गाजियाबाद में सबसे अधिक ब्लड प्रेशर और हाइपरटेशन के शिकार महिला-पुरूष है। जिले की 20 फीसद महिला ब्लड प्रेशर की शिकार तो 19ः3 प्रतिशत हाइपर टेशन की। 24 प्रतिशत पुरूषों को ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो वहीं 26 प्रतिशत हाइपरटेशन के शिकार हैं। मेरठ मंडल में पहले ब्लड प्रेशर और हाइपर टेशन के मामले में गाजियाबाद। दूसरे नंबर पर मेरठ जहां 17ः5 प्रतिशत महिला और 20ः8 प्रतिशत ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। मेरठ में हाइपरटेंशन के मामले में 19ः2 प्रतिशत महिला और 20 प्रतिशत पुरूष हैं।
नोएडा में 14ः8 प्रतिशत महिला और 17ः2 प्रतिशत पुरूष ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। नोएडा जैसे महानगर में हाइपरटेशन के मामले में 16ः4 प्रतिशत महिला और 21ः4 प्रतिशत पुरूष शिकार है। मंडल के हापुड में 11ः8 प्रतिशत महिला,12ः7 प्रतिशत युवा ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। जबकि हाइपरटेशन के मामले में 13 प्रतिशत महिला और 18 प्रतिशत पुरूष हैं। इसी तरह से बुलंदशहर में 12‘8 प्रतिशत महिला और 14ः9 प्रतिशत पुरूष बीपी के मरीज हैं। जबकि हाइपरटेशन के 16ः4 प्रतिशत महिला और 21 प्रतिशत पुरूष हैं।
Published on:
29 Sept 2022 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
