
Weather Forecast: इन जिलों में 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी
Weather Forecast: पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण हर ओर बाढ़ और तबाही है। यूपी के NCR के कुछ जिलों में आज सुबह बूंदाबांदी हुई है। उसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह से मौसम रहने की उम्मीद बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड और राजधानी दिल्ली में आगामी 15 जुलाई और 16 जुलाई को भीषण बारिश की संभावना है। बारिश को लेकर इन दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानी डा. एन सुभाष के अनुसार राजधानी दिल्ली में IMD ने आज बुधवार को भारी बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया था।
बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33.4 और 26.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। IMD के मुताबिक अगले छह दिन इन जिहलों में बूंदाबांदी स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान शनिवार और रविवार एनसीआर के कुछ जिलों में मध्यम श्रेणी की बारिश या तेज बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश बीते दिनों हुई बारिश जैसी नहीं होगी।
इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस समय मेरठ और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान इस बारिश के बाद एक बार फिर 32 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। इस समय बारिश से चारों ओर तबाही मची हुई है। गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं मेरठ के हस्तिनापुर में इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
Updated on:
12 Jul 2023 03:34 pm
Published on:
12 Jul 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
