12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर ने मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद बताई कत्ल की असली वजह

Highlights मेरठ के मुबारिकपुर गांव में दो दिन पहले हुई थी हत्या गांव के जंगलों में छिपा था भाभी की हत्या का आरोपी दूसरी बार मुठभेड़ में पकड़ में आया हिस्ट्रीशीटर

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। रविवार को मेरठ के मुबारिकपुर में अपनी भाभी सीमा की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश देवेंद्र पुलिस से मुठभेड़ में पकड़ा गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ सोमवार की देर रात हुई। पहले पुलिस को उसके जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वह गायब हो गया था। दूसरी बार जब पुलिस ने घेराबंदी की तो मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र पकड़ा गया।

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर चैटिंग के बाद दुबई गई शिक्षिका के मामले में आया नया मोड़, टिकट का भुगतान भी वहीं से हुआ

भावनपुर क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में रविवार को हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र अपनी भाभी अमीषा उर्फ सीमा पत्नी बिजेंद्र की हत्या कर फरार हो गया था। इस घटना के पीछे भाभी सीमा का पड़ोस में दूसरी जाति के घर में खाना बनाने को लेकर विवाद था। पुलिस के अनुसार देवेंद्र की भाभी के साथ इसको लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन सुबह भी खाना बनाते समय सीमा का देवेंद्र से विवाद हुआ तो देवेंद्र ने भाभी पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। उसके भाई बिजेंद्र ने देवेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में 26 नेता लाइन में, ये हैं सबसे आगे

सोमवार की रात उसके जंगल में होने की सूचना पर पुलिस ने उसकी दो बार घेराबंदी की। इसी दौरान देवेंद्र ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों पैरों में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उससे पूछताछ की गई और उसने कत्ल की वजह बतायी।