
Road Accident : बीच शहर उड़े होंडा सिटी के परखच्चे, एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. Road Accident : शहर के बीचों—बीच भीड़भाड़ वाली सड़क पर दर्दनाक हादसे में एमबीबीएस (MBBS) के दो छात्रों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में दो अन्य छात्र घायल हो गए। जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुए इसकी पूरी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो होंडा सिटी (Honda City) की रफ्तार काफी तेज थी जो कि कंट्रोल नहीं हो पाई और कार दीवार से जा टकराई।
हादसा थाना सिविल लाइन के साकेत स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जहां पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार दीवार से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी छात्र मेडिकल कॉलेज (Medical college) से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
यह भी पढ़े : सड़क हादसे में महिला वकील की मौत, पिता घायल
पुलिस के अनुसार प्रयागराज के किदवई नगर के रहने वाले अक्षांश वर्मा और सहारनपुर के अशोक विहार निवासी दिव्यांग आनंद मेरठ मेडिकल कॉलेज (Meerut Medical college) से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों छात्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ होंडा सिटी से जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार जैसे ही थाना सिविल लाइन स्थित साकेत पेट्रोल पंप के सामने पहुंची उसी दौरान असंतुलित होकर होंडा सिटी दीवार से जा टकराई। जिस पर अक्षांत वर्मा और दिव्यांग आनंद दोनों की मौके पर मौत हो गई।
कार में पीछे बैठे दो छात्र हादसे में घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है दोनों के शव घटनास्थल से मोर्चरी के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर भीड़ लगी रही।
Published on:
22 Dec 2021 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
