31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

छह मार्च से परिवार समेत गायब है होटल मालिक, लेनदारों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं अभी तक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 2:29 PM IST

meerut

सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

मेरठ। 100 करोड़ रुपये के कर्जदार होटल 'हारमनी इन' के मालिक हिमांशु पुरी के परिवार समेत छह मार्च से गायब होने के बाद होटल मालिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। करीब डेढ़ महीने पहले 25 करोड़ रुपये की लेनदार कंपनी ने गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके बाद होटल आैर शास्त्रीनगर एच ब्लाॅक स्थित कोठी की नीलामी भी कर दी। जिसकी अब जांच चल रही है। यह प्रक्रिया होने के बाद पिछले 15 दिन में लेनदारों ने बंद होटल 'हारमनी इन' गुपचुप अपने-अपने नोटिस लगाने शुरू कर दिए हैं। अब तक होटल पर 25 से ज्यादा नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। बताते हैं कि मेरठ के इस नीरव मोदी पर 100 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें रिलायंस कैपिटल के 25 करोड़, नगर निगम के करीब 13 लाख, अन्य बैंकों का कर्ज समेत 50 व्यापरियों का भी कर्ज है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में किसी की तहरीर नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ेंः नवविवाहिता का अपहरण, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह, योगी की पुलिस कुछ नहीं कर पा रही इसके खिलाफ

यह भी पढ़ेंः वह 28 का आैर वो 45 की, दो बच्चों की शादी भी हो चुकी, रात को आयी थी मिलने, फिर...

नगर निगम कोशिश कर रहा अपने कब्जे की

सूत्रों की मानें तो नगर निगम के अफसर भवन कर का पैसा नहीं मिलने की सूरत में होटल 'हारमनी इन' को अपने कब्जे में लेने की जुगत में है। वह अपने संरक्षण में किराए पर होटल चलाने की सोच रहा है। यही नहीं अन्य लेनदार अब भी सामने नहीं आ रहे है, लेकिन बंद होटल के मुख्य दरवाजे पर गुपचुप नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के सिपाहियों ने कैराना में डेरा डाला, भाजपा पर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ेंः मोदी आैर योगी तक अपनी मांग पहुंचाने की ये कर रहे खास तैयारी, वहां पहुंचकर यह कहेंगे

यहां तक एेसे पहुंचा पूरा मामला

मेरठ की शान कहा जाने वाला होटल 'हारमनी इन' वेस्ट यूपी के नामचीन होटलों में शुमार था। कभी यहां पर रणजी क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के अलावा अन्य बड़ी हस्तियां रूकती थी, लेकिन वक्त ने ऐसा खेल दिखाया कि होटल मालिक हिमांशु पुरी करोड़ों के कर्ज में डूबता चला गया और जब देनदारियां 100 करोड़ के आसपास पहुंच गई तो अपने परिवार सहित दिनांक 6 मार्च की रात को मेरठ को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चला गया। उसका तब से कोई अता-पता नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश