2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: बाढ़ ने मचाया तांडव, देखते-देखते गंगा में समा गया मकान

Meerut News: मेरठ में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे बसे गांवों कि मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बढ़ते जलस्तर की चपेट में अब तक कई गांव आ चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Suvesh shukla

Aug 16, 2023

house immersed in ganga river meerut faces flood situation

Meerut News: मेरठ में गंगा नदी ने अपना प्रचंड रुप धारण कर लिया है। हस्तिनापुर इलाके में बाढ़ से ग्रामीण परेशान है। 15 से ज्यादा गांवों में बढ़ते जलस्तर के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके कारण नदी किनारे बसे गांवों कि मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दो मंजिला मकान भरभराकर गंगा नदी में समा गया।


तेजी के साथ गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण ग्रामीण परेशान है। अब तक कई गांव इसकी चपेट में आ चुके है। नदी किनारे बसे मकानो के लिये संकट बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार का एक मामला सामने आया जब गंगा नदी में एक मकान भरभराकर ढह गया। मकान के गंगा नदी में समाने का वीडियो ग्रामीणो ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद से यह तेजी के साथ वायरल हो रहा है।