4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरिज के दो साल बाद पत्नी की हाइट कम बताकर घर से निकाला, गेट पर धरना देकर बैठी पीड़िता

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Sep 16, 2021

meerut.jpg

मेरठ. जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्‍स ने लव मैरिज के दो साल बाद पत्नी की लंबाई कम बताते हुए उसे घर से निकाल दिया है। इसके बाद विवाहिता घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। काफी देर तक विवाद होता रहा। इसके बाद वह थाने पहुंची और हंगामा भी किया, जिसके बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दरअसल, मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है। जहां पीड़ित महिला का आरोप है कि पति और उसके परिवार वालों ने महिला के साथ मारपीट भी की है। महिला अब अपने लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। पीड़िता ने बताया कि बीते कई दिनों से पति से विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि पति अक्‍सर उसके छोटे कद की बात बोलकर ताने मारते थे। इस पर आपत्ति जताने पर मारपीट पर उतारू हो जाते थे।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को दी बड़ी राहत, 868 पराली जलाने के केस वापस

ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से भगाया

महिला ने बताया कि उन दोनों की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। हालांकि शुरू में तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। जिंदगी खुशहाल चल ही रही थी कि धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। वह उसके छोटे कद को लेकर व्यंग्य कसने लगे। ऐसे में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल जनों का व्यवहार भी उनके प्रति ठीक नहीं था। बीते कई दिनों से वह एकदम बदल गए थे। फिलहाल दोनों के बीच इतनी बात बढ़ गई कि आरोपी पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित महिला के परिवार वालों ने थाने में किया हंगामा

वहीं, जब पीड़ित महिला को उसके ससुराल से निकाले जाने की सूचना मायके वालों को लगी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इस दौरान मायके वाले महिला को लेकर थाना ब्रह्मपुरी पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां पर बहुत हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच बैठाकर समझौता करा दिया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी 21 को नोएडा के दौरे पर, एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Story Loader