
Weather Update: इन जिलों में 3 दिन भारी बारिश का IMD अलर्ट, बाढ़ ने बढ़ाई टेंशन; प्रशासन सतर्क
IMD alert of heavy rain: यूपी में लगातार मौसम का उलटफेर जारी है। लोग कभी बारिश तो कभी उमस से परेशान हैं, स्वतंत्रता दिवस के दिन कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से पश्चिम यूपी के जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ के चलते मेरठ के हस्तिनापुर में हालात खराब हैं। वहीं दूसरी ओर आज मौसम विभाग अपडेट के अनुसार मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान भी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून नॉर्थ से साउथ ट्रफ की तरफ मुड रहा है। ऐसी स्थिति तब आती है जब पहाड़ों पर आफत बरस रही होती है और जब मानसून उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ता है तो यूपी और दिल्ली सहित आस-पास के जिलों में बारिश होती है।
फिलहाल भीषण बारिश के कारण यमुना उफान पर हैं। वहीं मेरठ के हस्तिनापुर के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गाजियाबाद से सटे राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक मेरठ और दिल्ली एनसीआर में बारिश का आईएमडी अलर्ट जारी किया है। 20 अगस्त तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इन दिनों एनसीआर की हवा में सुधार है।
Published on:
17 Aug 2023 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
